जय हिन्द राजभाषा बीकानेर

GoogleHindiIME

गूगल द्वारा हिंदी के टंकण की सुविधा के लिए हिंदी का आईएमई विकसित किया गया है। इसका पूरी जानकारी गूगल की साइट पर उपलब्ध है। http://www.google.com/ime/transliteration/help.html जिस कंप्यूटर पर इसे इंस्टाल करना हो उसके लिए गूगल से डाउनलोड कर सकते हैं और उसी कंप्यूटर पर इंस्टाल करते समय बचा हुआ हिस्सा डाउनलोड करना होता है अर्थात ऑनलाइन इंस्टालेशन होता है। जिन प्रयोक्ताओं के पास ऑनलाइन इंस्टालेशन की सुविधा न हो या अनेक कंप्यूटरों पर इंस्टाल करना हो तो आपको बार-बार इंस्टालेशन उपरांत डाउनलोड करना पड़ेगा। इस शानदार टूल को पूर्णतः डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक दिया गया है जहां से आप एक बार डाउनलोड कर चाहें जितने कंप्यूटरों में इसे इंस्टाल करें बार-बार ऑनलाइन होने की भी जरूरत नहीं।
डाउनलोड लिंक GoogleHindiIME